Loading...

भारतीय किसान यूनियन के नेतत्व मे फिरोजाबाद तहसीलों में खाद्य सोसायटी दिया ज्ञापन

Gargachary Times 8 October 2025, 20:31 154 views
Firozabad
भारतीय किसान यूनियन के नेतत्व मे फिरोजाबाद तहसीलों में खाद्य सोसायटी दिया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के मुख्य सचिव योगेश यादव के नेतृत्व मैं जसराना,शिकोहाबाद, सिरसागंज, तहसीलों मैं खाद्य सोसायटी पर किसानों के साथ हो रहे अत्याचार,कालाबाजारी के संबंध में 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया है योगेश यादव मुख्य सचिव ने कहा है कि अधिकारी कहते है कि जिले मैं खाद की कोई कमी नहीं है जब कमी नहीं है उसके बाद भी किसानों को लंबी लंबी लाइनों में लग के एक दिन टोकन दिया जाता है उसके दूसरे दिन 2 बोरी डीएपी दी जाती है ऐसे किसान बार बार अपनी दिहाड़ी छोड़ कर खाद लेता है इससे किसान परेशानियों से गुजर रहा है जिस प्रक्रिया से खाद वितरण हो रहा है उसे बदला जावे और एक ही दिन मै खतौनी के हिसाब से खाद्य दी जाए और वहीं किसानी के इस दर्द को देखते हुई तीनों तहसील के उपजिलाधिकारी जी ने आश्वाशन दिया है कि ऐसा नहीं होगा सभी किसानों को भरपूर खाद्य दी जाएगी व उसे उसकी भूमि के अनुसार खाद दी जाएगी और लंबी लंबी लाइनों से निजात भी दिलाई जाएगी । उसके तत्पश्चात शिकोहाबाद अधिशाषी अभियंता से मिलने गए भाकियू भानु के मुख्य सचिव योगेश यादव व उनके पदाधिकारियों के साथ पीआरडी छोटेलाल ने अभद्रता की और ऑफिस से बाहर बैठने को कहा तो वहां तत्काल धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें मौके पर तत्काल पुलिस बल पहुंच गया और अधिशाषी अभियंता अतीश आनंद ने मौके पर पहुंच कर पीआरडी को अपने दफ्तर से हटाने के लिए पत्र जारी कराने का आश्वाशन दिया जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। मौजूद रहे - योगेश यादव मुख्य सचिव,प्रदीप परमार,हरेंद्र यादव,अजय यादव,जलवा यादव,अंकित यादव,विवेक यादव,लवकेश,गौरव यादव, संतोष कुमार,अमन ठाकुर,राजकुमार व अन्य किसानों मौजूद रहे।
Follow Samachar24