Loading...

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Gargachary Times 9 October 2025, 21:02 99 views
Mathura
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा 19 जुलाई 2025 से एक त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर संचालित किया गया था। शिविर करीब 75 दिन तक चलाया गया। जिसका गुरुवार को समापन हुआ। जिसका समापन गुरुकुल वृंदावन मथुरा में योग प्रशिक्षक शन्नो शुक्ला के द्वारा योग कराकर किया गया। इस दौरान योगाचार्य शन्नो शुक्ला ने बताया कि त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर में बच्चों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साह पूर्वक शिविर में आकर भाग लिया। शुक्ला ने संस्थान का आभार व्यक्त किया कि संस्था निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर चलाकर लोगों को स्वस्थ जीवन शैली प्रदान करने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही है। संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी जगदानंद झा, योजना सर्वेक्षक महेंद्र पाठक ,प्रशिक्षण समन्वय , दिव्य रंजन, शिवम गुप्ता, धीरज मथनी , राधा शर्मा ,शांतनु मिश्रा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया।
Follow Samachar24