जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारीगणों के साथ बैठक
Gargachary Times
9 October 2025, 21:05
126 views
Firozabad
कलेक्ट्रेट सभागार फिरोजाबाद में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रांे के प्रारूप-18 व 19 आदि के संबंध में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार एवं अन्य पदाभिहित अधिकारीगणों के साथ बैठक का कार्यवृत्त।
मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के संबंध में जनपद के समस्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष/मंत्री/सचिव व जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी एवं समस्त पदाभिहित अधिकारियों आदि के साथ विचार-विमर्श करने हेतु दिनाॅक 09.10.2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी, जिसमें निम्नानुसार अधिकारियों/पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया