प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अन्तर्गत यूनिफाइड वेब पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के सत्यापन
Gargachary Times
9 October 2025, 21:06
125 views
Firozabad
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत यूनिफाइड वेब पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के सत्यापन में पात्र पाये गये लाभार्थियों की डी०पी०आर० तैयार करने हेतु जिलाधिकारी व अध्यक्ष, डूडा रमेश रंजन की अध्यक्षता में आज उनके कक्ष में बैठक आहूत की गयी थी जिसमें प्राप्त 25881 आवेदनों पत्रों में से 9152 आवेदन पत्र वैरिफाइड किये जा चुके है तथा 7276 आवेदनों की डी०पी०आर० बनायी जा चुकी है। 1876 आवेदनों का अटैचमेन्ट किया जाना है। शेष 16729 आवेदन पत्रों का first in first out के आधार पर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुये एवं विशेष कैम्प लगाकर यूनिफाइड वेब पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन त्वरित गति से कराकर अपात्र एवं पात्र लाभार्थियों की सूची व जी०पी०एस० फोटो सहित, प्रमाण पत्र डूडा, कार्यालय, फिरोजाबाद को प्रेषित किये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये गये। जिससे अपात्रों को यूनिफाइड वेब पोर्टल से नियमानुसार हटाया जा सके और पात्र आवेदकों की डी०पी०आर० तैयार की जा सके।
इस दौरान नगर आयुक्त ऋषिराजशामिल व अपर नगर आयुक्त अब्बास हसन नकवी एवम् सभी अधिशासी अधिकारी भी उपस्थित थे।