Loading...

रेनू गौड़ सदस्य ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओ को संबोधित किया

Gargachary Times 9 October 2025, 21:06 189 views
Firozabad
रेनू गौड़ सदस्य ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओ को संबोधित किया
महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने आज दौंकेली आंगनवाड़ी केंद्र में पीड़ित महिलाओं के दर्द और वेदना को सुना, उन्होंने पीड़ित महिलाओं को आश्वासन दिया कि आपकी हर संभव सहायता की जाएगी, कोई भी व्यक्ति आपके साथ अगर जाजती करता पाया जाएगा, तो उसके ऊपर कठोरतम कार्रवाई भी की जाएगी, इस दौरान महिला आयोग की सदस्य के समक्ष घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, वैवाहिक समस्याएं, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा, रोजगार से जुड़े मामले सामने आए, जिसमें मा0 सदस्या ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की वेदना को सुनने के साथ उनके निवारण को सुनने का समुचित प्रबंध करें, थानों में उनकी रिपोर्ट को तुरंत दर्ज किया जाए और अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई भी की जाए, जनसुनवाई के दौरान मा0 सदस्य ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं को संबोधित किया कि उन्होंने कहा कि अब महिलाएं पीड़िता नहीं है, अपितु अपने परिवार और समाज के लिए समर्पित सजग प्रहरी की भूमिका निभा रही है, सरकार द्वारा यह भी प्रयास किया जा रहा है कि महिलाएं सामाजिक राजनैतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बने।
Follow Samachar24