Loading...

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को थाना नौहझील पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gargachary Times 9 October 2025, 21:08 94 views
Mathura
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को थाना नौहझील पुलिस ने किया गिरफ्तार
मथुरा जनपद में थाना नौहझील एवं ए0एन0टी0एफ0 ऑपरेशनल यूनिट आगरा की संयुक्त कार्यवाही में अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से करीब 1 किलो 45 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। जिसकी अनुमानी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई गई है। गिरफ्तार अभियुक्तगण 34 वर्षीय वकार उर्फ साहिल निवाशी गुरुग्राम हरियाणा और 32 वर्षीय फैजान निवासी दिल्ली है। जिन्हें पुलिस ने थाना नौझील क्षेत्र के मोरकि इंटर कॉलेज बजाना के ग्राउंड के पास एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह होटल,क्लब,बार, आदि में नवयुवकों को नशे की लत लगाकर उनको हैरोइन बेचकर मोटी कमाई करते थे। अभियुक्तगण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, सहित कई राज्यों में हैरोइन मादक पदार्थ की तस्करी एवं बिक्री करते थे।
Follow Samachar24