Loading...

अपर जिलाअधिकारी वित एवं राज्वत विशुराजा नें सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रो का किया निरीक्षण

Gargachary Times 9 October 2025, 21:09 130 views
Firozabad
अपर जिलाअधिकारी वित एवं राज्वत विशुराजा नें सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रो का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे और सभी उप जिलाधिकारियों ने आज संचारी रोगों के दृष्टिगत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रांे का निरीक्षण किया, उन्होंने इस दौरान वहां व्याप्त व्यवस्थाओं को देखा, कुछ जगहों पर व्यवस्थाएं ठीक मिलीं, परंतु जिस जगह की व्यवस्था में कमियां मिलीं, वहां उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि डेंगू और संक्रामक जैसे बुखार का यह एक समय है, इसलिए प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, साथ ही साथ डेंगू इत्यादि के मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था भी होनी चाहिए, साथ ही साथ संक्रामक बीमारी और डेंगू से बचाव हेतु व्यापक पैमाने पर आप सब जागरूकता फैलाएं, जिससे नागरिकों को इन बीमारियों से बचाया जा सकें
Follow Samachar24