Loading...

स्वेदेशी मेले का उद्घाटन सांसद राज्यसभा अरुण सिंह द्वारा फीता काटकर किया

Gargachary Times 9 October 2025, 21:09 101 views
Firozabad
स्वेदेशी मेले का उद्घाटन सांसद राज्यसभा अरुण सिंह द्वारा फीता काटकर किया
आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु स्वदेशी अपनाने का जो मंत्र मा0 प्रधानमंत्री जी ने दिया है, उसको जन-जन तक पहुंचाने हेतु 9 से 18 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जनपदों में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है, जनपद फिरोजाबाद में यह मेला उद्यान विभाग के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है, इस मेले का फीता काटकर उद्घाटन मा0 सांसद राज्यसभा अरुण सिंह द्वारा किया गया, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, मेयर कामिनी राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता भी मौजूद रहें। इस स्वदेशी मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, मांटी कला बोर्ड हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाई गई, यह स्वदेशी मेला भारत की स्वदेशी विचारधारा संस्कृति और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला आयोजन है, इस मेले द्वारा स्थानीय कार्यक्रम और छोटे उद्योगों के उत्पाद को एक मंच प्रदान करना है, जहां वह अपने हस्त निर्मित उत्पादों पारंपरिक वस्त्रों, आभूषणों, हैंडीक्राफ्ट उत्पादों और क्षेत्रीय व्यंजनों को प्रदर्शित कर सकें और उनको विक्रय भी कर सकें, मा0 प्रधानमंत्री के इस आहवान में भारतीय कला संस्कृति और परंपराओं को संजाने का एक मंतव्य है, स्वदेशी अपनाएं देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ आयोजित इस मेले में बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आईये हम सब स्वदेशी अपनाने हेतु अपने को संकल्पित करें और स्वदेशी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें, जो आगे चलकर मा0 प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा, अब जरूरत है कि हम अपने दिनचर्या में स्वदेशी को शामिल करें और अपने कार्यों के साथ-साथ अपने मनोबल को भी आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाएं, इसलिए जरूरत है कि हम सभी आज के दिन संकल्पित हो, कि अब से हम केवल स्वदेशी वस्तुओं का ही इस्तेमाल करेंगे, जिसमें भारत की मिट्टी की खुशबू आती हो और नौजवानों का पसीना उसमें शामिल हो, इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने स्टालों का निरीक्षण भी किया और वहां लगे स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शन की अत्यंत सराहना की।
Follow Samachar24