Loading...

एका पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास मे वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 9 October 2025, 21:11 185 views
Firozabad
एका पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास मे वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर वादी के पुत्र कुलदीप के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी, डण्डों से मारपीट करना तथा जान से मारने की नीयत से तमन्चे से फायर करना जिसका एक छर्रा वादी के बेटे कुलदीप की दाहिनी जाँघ में जाकर लगना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 237/25 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/115(2)/352/351(2) बीएनएस थाना एका पर पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना एका पुलिस पर पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने हेतू निर्देशित किया गया था । उक्त आदेश के अनुपालन मे गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 01 अभियुक्त श्यामपाल पुत्र सियाराम निवासी ग्राम सुजायतपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद को अभियुक्त के मसकन से दिनांक 09.10.25 को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रही है ।
Follow Samachar24