थाना साइबर अपराध पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 अभियान
Gargachary Times
9 October 2025, 21:15
237 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 09-10-2025 को थाना साइबर अपराध पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” फेज-05 के विशेष अभियान के तहत श्री एचटी इंटर कॉलेज नेपाई थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया । अभियान के अंतर्गत छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सम्मान, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 112, 181, 1098), साइबर क्राइम से बचाव, कानूनी अधिकार, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता तथा घरेलू हिंसा/उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित कार्रवाई जैसे विषयों पर जागरूक किया गया ।
इस अवसर पर उपस्थित अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों एवं उनसे बचाव हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई । विशेष रूप से निम्न प्रकार के साइबर अपराधों के उदाहरण समझाए गए व इन अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए तथा छात्रों एवं आमजन को भी इनसे जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया