थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा पुलिस कर्मी द्वारा धोखाधडी कर खाते में 60,000 रुपये ट्रांसफर करा लेने वाले आरक्षी को नकद 30,000/- रुपए के साथ किया गिरफ्तार
Gargachary Times
9 October 2025, 21:17
208 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 572/2025 धारा 318(4)/316(2) बीएनएस0 में वाँछित अभियुक्त आरक्षी गजेन्द्र सिंह (हाल तैनाती पुलिस लाइन जनपद हाथरस) पुत्र गुरूप्रसाद को धोखाधड़ी कर ठगी किये गये 30,000/- रुपए की बरामदगी सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त आरक्षी गजेन्द्र सिंह के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 08/09/2025 को रैपुरा रोड पर मनी ट्रान्सफर की दुकान पर एक वर्दी धारक पुलिस कर्मी द्वारा धोखाधडी कर खाते में 60000 रुपये ट्रान्सफर करा लिये गये तथा मौके से फरार हो गया । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना रामगढ पर मु0अ0सं0 572/2025 धारा 318(4)/316(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त आरक्षी गजेन्द्र सिंह (हाल तैनाती पुलिस लाइन जनपद हाथरस) पुत्र गुरूप्रसाद निवासी ग्राम नगला नरिया थाना जसवन्त नगर जनपद इटावा का नाम प्रकाश में आया । प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में गठित पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रैपुरा रोड पर मनी ट्रान्सपर की दुकान पर ठगी करने वाला पुलिसकर्मी शिकोहाबाद हाईवे की तरफ से चनौरा पुल की तरफ आ रहा है । सूचना का संज्ञान लेकर थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आरक्षी गजेन्द्र सिह पुत्र गुरूप्रसाद निवासी ग्राम नगला नरिया थाना जसवन्त नगर जनपद इटावा हाल तैनाती पुलिस लाइन जनपद हाथरस को धोखाधड़ी कर ठगी किये गये नकद 30,000/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है ।