Loading...

थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त शिवम कुमार को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 9 October 2025, 21:17 168 views
Firozabad
थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त शिवम कुमार को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 591/25 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पोक्सो एक्ट में नामजद वांछित अभियुक्त शिवम कुमार पुत्र फूल सिंह को सब्जी मण्डी के पीछे खाली पडे ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त शिवम के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24