Loading...

नव चयनित मृतक आश्रित होमगॉर्डस सिपाहियों को आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात जिला कमांडेंट द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर ड्यूटी पर किया नियोजित

Gargachary Times 10 October 2025, 21:01 218 views
Mathura
नव चयनित मृतक आश्रित होमगॉर्डस सिपाहियों को आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात जिला कमांडेंट द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर ड्यूटी पर किया नियोजित
मथुरा। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मृतक आश्रित भर्ती नियमावली के अंतर्गत सात अभ्यर्थियों को सेवा में नियोजित करते हुए नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। जिन्हें नियुक्त किया गया उनमें नारायण पुत्र स्व. नवल किशोर, देवेश कुमार पुत्र स्व. राजवीर सिंह, सौरभ चौधरी पुत्र स्व. छत्रपाल, महिपाल सिंह पुत्र स्व. अत्तर सिंह, योगेश पुत्र स्व. लच्छी सिंह, हरेश पुत्री रमेश एवं नीलकमल पत्नी स्व. राजपाल शामिल हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि इन सभी नव नियुक्त होमगार्डों को 90 दिनों का आधारभूत प्रशिक्षण (Basic Training) विधिवत रूप से प्रदान किया जा चुका है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत इन्हें सेवा कार्य हेतु नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जिला कमांडेंट ने सभी नव नियुक्त होमगार्ड्स सिपाहियों को निर्देशित किया कि वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी, अनुशासन और कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएँ तथा सेवा भावना से समाज की सहायता करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सभी कर्मचारी बुजुर्गों और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखें और आवश्यकता पड़ने पर उनकी हर संभव मदद करें। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सिंह ने नव नियुक्त कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और विभाग की गरिमा व अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
Follow Samachar24