Loading...

फरह ब्लॉक के सभागार में बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख ने विकसित उत्तरप्रदेश को लेकर प्रधानों और बीडीसी की ली बैठक

Gargachary Times 10 October 2025, 21:03 113 views
Mathura
फरह ब्लॉक के सभागार में बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख ने विकसित उत्तरप्रदेश को लेकर प्रधानों और बीडीसी की ली बैठक
विकसित उत्तरप्रदेश विजन 2047 के तहत बीडीओ नेहा रावत और ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह ने प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ली और शासन की मंशा के अनुरूप योजना से अवगत कराया। बीडीओ नेहा ने बताया कि ब्लॉक सभागार में सभी प्रबुद्धजनों के साथ गोष्ठी की गई, जिसमें बताया कि प्रत्येक नागरिक को सुझाव देने का अधिकार है। उनका सुझाव , अब बदलाव लाएगा। शासन द्वारा पोर्टल पर विकसित उत्तरप्रदेश के संबंध में हर नागरिक से सुझाव मांगे जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति एक बार में तीन सुझाव दे सकता है। सुश्री नेहा ने बताया कि लोगों को जागरूक किया गया है। विकसित उत्तरप्रदेश विजन 2047 के संबंध में गोष्ठी में बताया गया। प्रमुख (प) अनिल सिंह ने बताया कि पूर्व में देश विश्व गुरु रहा है। सोने की चिड़िया से भी देश को नवाजा जाता रहा है। लेकिन मध्यकाल में भारत की छवि धूल धूसरित हो गई। हम मुस्लिम राज में अपना सम्मान खो बैठे। लेकिन देश और प्रदेश 2047 तक अपना खोया वजूद हासिल करके रहेगा। इस मौके पर प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
Follow Samachar24