खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही मोहन डेरी मे छापेमारी की गई
Gargachary Times
10 October 2025, 21:07
157 views
Firozabad
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में आज शुक्रबार को खाद्य विभाग ने एटा चौराहे के पास मोहन डेयरी पर छापेमारी की गई कार्रवाई में डेढ़ क्विंटल छेना जब्त किया गया, जब्त किये गये छेना में अखाद्य रंगों का प्रयोग हो रहा था जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था जब्त किए गए छेना को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया
यह छापेमारी जिलाधिकारी रमेश रंजन के आदेश पर गई थी विभाग को मोहन डेयरी में अखाद्य रंगों के इस्तेमाल की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई छापेमारी के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी इसी बीच एटा चौराहा के पास हो रही कार्यवाही को देखते हुए अन्य मिठाई की दुकानों के संचालक अपनी-अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गये