Loading...

विश्व स्वास्थ दिवस के मौके पर सयुक्त चिकित्सालय मे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम का आयोजन किया

Gargachary Times 10 October 2025, 21:15 185 views
Firozabad
विश्व स्वास्थ दिवस के मौके पर सयुक्त चिकित्सालय मे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम का आयोजन किया
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को , मानसिक बीमारी के बारे में जागरूक करना और लक्षणों के आधार पर इलाज किया जाना है।राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिकोहाबाद के राज नारायण महेश्वरी जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीएमओ फिरोजाबाद डॉक्टर रामबदन राम के नेतृत्व में एक मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया! जिसमें मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की मेंटल हेल्थ की चेकिंग की गई ! साथ ही साथ मानसिक समस्या को पहचान कर इलाज के लिए जागरूक किया गया! कैंप में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दुर्ग प्रताप सिंह के द्वारा मानसिक रोग से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया साथ ही साथ उन्हें मानसिक रोगों से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए उसे भी बताया गया!
Follow Samachar24