Loading...

अर्पिता फाउंडेशन करेगा महिलाओं व बालिकाओं को कल्पना चावला सम्मान से सम्मानित

Gargachary Times 11 October 2025, 16:50 158 views
Mathura
अर्पिता फाउंडेशन करेगा महिलाओं व बालिकाओं को कल्पना चावला सम्मान से सम्मानित
अर्पिता फाउंडेशन द्वारा विगत एक दशक से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभावान महिलाओं एवं युवा बच्चियों को उनके द्वारा समाज में विभिन्न क्षेत्र में कार्यों के लिए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई अवार्ड, कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर अवॉर्ड, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड आदि से सम्मानित किया गया है। जिसमें महिला सशक्तिकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किए गए हैं और देश-विदेश से महिलाओं ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम मे प्रतिभागिता भी किया है। इसी परिपेक्ष में 10 नवंबर 2025 सोमवार को मुरली निकुंज चैतन्य विहार द्वितीय खंड वृंदावन में कल्पना चावला अवार्ड से शिक्षा के क्षेत्र के लिए डॉक्टर मीनू गुप्ता, चिकित्सा के लिए आकृष्टि शर्मा, डॉ रुचिरा तिवारी शर्मा साहित्य एवं गायन, डॉ नीता सिंह पर्यावरण, ब्रज रत्न वंदना श्री लोक कला, नम्रता सिंह समाज सेवा, श्रीमती सीमा शर्मा समाज सेवा, भूमिका चतुर्वेदी एंकरिंग, अक्षाली गौर चार्टर्ड अकाउंटेंट, सीमा शर्मा दूरदर्शन मीडिया, पारुल शर्मा योग, ईशा आचार्य पेंटिंग्स, लक्ष्मी शर्मा बैंकिंग, ब्रष भानु नंदिनी झा नृत्य, श्रद्धा सारस्वत खेलकूद, प्रेरणा ऐसीवाल अधिवक्ता, नयन शर्मा अध्यात्म, नीलम शर्मा ज्योतिष, वंशिका शर्मा जूडो कराटे, तनु ठाकुर स्केच एवं पेंटिंग, अविका अग्रवाल कॉलिंग्राफी, रूबी प्रशासनिक कार्य, प्रियंका एवं चंचल पांडे यूट्यूबर्स, रितु सिंह कंप्यूटर, रितु चौधरी गिटार आदि के लिए नाम मनोनीत किए गए हैं। इसके अंतर्गत पांच महिलाओं को समाज में विशेष योगदान देने हेतु लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
Follow Samachar24