एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने थाना दिवस में की जनसुनवाई
Gargachary Times
11 October 2025, 18:39
113 views
Mathura
मथुरा में थाना समाधान दिवस के दौरान सुरीर थाना में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत द्वारा उपस्थित रहकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई l थाना समाधान दिवस पर कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण किया गया l दो प्रकरणों के आज ही समाधान के लिए मौके पर पुलिस राजस्व की संयुक्त टीम भेजी गई l शेष दो प्रार्थना पत्र के निस्तारण को एक सप्ताह का समय अधीनस्थों को दिया गया l इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि थाना सुरीर पर विगत थाना दिवसों में प्राप्त समस्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण किया जा चुका है l