Loading...

दिपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने खाद्य पदार्थों के भरे नमूने

Gargachary Times 11 October 2025, 18:40 77 views
Mathura
दिपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने खाद्य पदार्थों के भरे नमूने
मथुरा जनपद में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा यह अभियान चला। जिसमें 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए । वृन्दावन से सांभर व पेडा़ का एक-एक नमूना, बल्देव से सरसों तेल का एक नमूना, होलीगेट से घी का एक नमूना, टाउनशिप से मिल्क केक का एक नमूना, नौहझील से घी का एक नमूना, बाजना से मिश्रित दूध के दो नमूने तथा बिना खाद्य अनुज्ञप्ति प्राप्त कर संचालित इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित निर्माण इकाई से रिफाइण्ड सोयाबीन आयल का एक नमूना लिया गया। तथा इंटरएस्टेरीफाइट वेज फैट के तीन नमूने संग्रहित कर शेष बचे लगभग 3957 लीटर इंटरएस्टेरीफाइट वेज फैट जिसका मूल्य 7,37,715 को सीज किया गया। खाद्य सचल दल में राम नरेश, जितेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, अरुण कुमार, रीना शर्मा, मोहर सिंह कुशवाह, भरत सिंह एवं धर्मेन्द्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान रीना शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा एफ.एस.डब्लू (सचल खाद्य प्रयोगशाला) वाहन के माध्यम से वृन्दावन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आई.ई.सी. कार्यक्रम आयोजित कर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को खाद्य पदार्थोंं में घरेलू स्तर पर अपमिश्रण की जांच कैसे करें तथा फास्ट फूड के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया एवं अरूण कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पर्यवेक्षण में एफ.एस.डब्लू (सचल खाद्य प्रयोगशाला) वाहन के माध्यम से अवैरनी चौराहा बल्देव में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच लैब टेक्नीशियन द्वारा की गयी एवं सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया गया।
Follow Samachar24