Loading...

युवाओं में स्वावलंबन पैदा कर रही भाजपा सरकार: पूरन प्रकाश

Gargachary Times 11 October 2025, 18:41 142 views
Mathura
युवाओं में स्वावलंबन पैदा कर रही भाजपा सरकार: पूरन प्रकाश
बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कहा, भाजपा सरकार युवाओं को स्वाबलंबी बना रही है। युवा रोजगार की तलाश में नहीं भटके अपितु खुद रोजगार देने वाला बने। श्री प्रकाश कस्बा स्थित धन्वंतरि एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना केंद्र के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, युवा आज दिग्भ्रमित नहीं हो। भाजपा सरकार युवाओं को विविध क्षेत्रों में दक्ष बनाने के लिए स्किल सेंटर संचालित कर रही है। इनके माध्यम से युवा खुद को रोजगारपरक बना सकेंगे और खुद का कारोबार खोल कर रोजगार भी मुहैया करा सकेंगे। उन्होंने कहा, पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास का पंद्रह फीसदी ही पैसा लग पाता था। अब डीबीटी के जरिए लाभार्थी को पूरा लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा ,युवा प्रशिक्षण लेकर बैंकों के जरिए अपना उद्यम भी लगा सकते हैं। उन्होंने कहा,सरकार हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर है। महिला हों या फिर छात्र अथवा किसान..हर वर्ग को समुचित लाभ मिल रहा है। इस मौके पर चेयरमैन शालिग्राम बटिया, पूर्व चेयरमैन केके पचौरी, किसान मोर्चा के महामंत्री सुरेश तरकर, मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम से पूर्व कॉलेज सचिव प्रियंक सारस्वत ने विधायक पूरन प्रकाश और अन्य अतिथियों का पटुका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक स्किल मैनेजर सियाराम तिवारी,थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह, संजय पूर्व मंडल अध्यक्ष, संजय अग्रवाल, रिजवान, निखिल, नरेंद्र, विनोद, हनी वर्मा, जुली,सूर्यांश आदि मौजूद रहे। संचालन दिलीप कुमार शर्मा ने किया।
Follow Samachar24