प्रदेश की योगी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हर संभव करेंगे मदद: योगेंद्र उपाध्याय
Gargachary Times
11 October 2025, 19:06
151 views
Agra
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने खैरागढ़ विधानसभा के खुशियारपुर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा के साथ पहुंचे कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए संकट की इस घड़ी में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि खैरागढ़ के खुशियापुर गांव में बीते दिनों माता के विसर्जन के दौरान उटंगन नदी में डूबने से 12 युवाओं की असामायिक मृत्यु हो गई थी। जिला प्रशासन सेना और स्थानीय लोगों के सहयोग से कई घंटे की मशक्कत के बाद शवों को ढूंढा गया था। अत्यंत हृदय विधायक इस घटना से सभी लोगों को पीड़ा में डाल दिया था। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा संकट और दुख की घड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आप लोगों के साथ है सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनियां के साथ स्थानीय भाजपा नेता और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।