राया में स्कूली छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी
Gargachary Times
11 October 2025, 19:10
116 views
Mathura
मिशन शक्ति फेज़-5 के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल की गई। इस तहत स्कूली छात्रा गरिमा शर्मा ,निमिषा शर्मा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया।
थाने का कार्यभार संभालते हुए गरिमा शर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1090, 181 और 112 पर तुरंत संपर्क करें।
गरिमा ने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति जैसे अभियान बेटियों में आत्मविश्वास जगाने का उत्कृष्ट प्रयास हैं।वहीँ थाना प्रभारी बनी निमिषा शर्मा ने थाने के कार्यालयों के निरीक्षण भी किया।पुलिस के कामकाज को भी देखा।छात्रा का कहना था कि यह सरकार की अच्छी पहल है।जिसे लेकर महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी