Loading...

राया-पुलिस और व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए दिशा निर्देश

Gargachary Times 11 October 2025, 19:11 200 views
Mathura
राया-पुलिस और व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए दिशा निर्देश
आगामी दीपावली और धनतेरस पर्व को देखते हुए कस्बा राया के व्यापारियों के साथ सीओ महावन संजीव राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सर्राफा व्यापारियों ने भाग लिया। सीओ संजीव राय ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए सभी व्यापारी सतर्क रहें और अपने प्रतिष्ठानों पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। कोई संदिग्ध व्यक्ति या हाई स्पीड मोपेड पर घूमते लोग दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। यदि कोई व्यापारी अधिक कैश लेकर बैंक जाता है तो वह पुलिस की मदद ले सकता है। बैठक में व्यापारी नेता आलोक ने सुझाव दिया कि बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने बताया कि व्यापारी वर्ग ने एक प्राइवेट चौकीदार भी नियुक्त किया है। व्यापारी पवन सेठ ने कहा कि पांच दिवसीय पर्व पर बाजारों में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में पुलिस के दो से तीन राउंड गश्त अवश्य होने चाहिए। सर्राफा व्यापारी वृज मोहन वर्मा ने पिछले वर्षों में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए त्योहारी सीजन में पुलिस गश्त को और मजबूत करने की बात कही। एसएचओ रविन्द्र भूषण शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन इस कार्य में व्यापारियों का सहयोग भी आवश्यक है।
Follow Samachar24