Loading...

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को सुचार से सम्पन्न कराने हेतु जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

Gargachary Times 11 October 2025, 19:56 85 views
Firozabad
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को सुचार से सम्पन्न कराने हेतु जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
कल होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु पुलिस और प्रशासन टीम के साथ जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश पुलिस लाइन सभागार में दिए, इस परीक्षा हेतु जिले में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 9 सदर में, 6 शिकोहाबाद में और तीन सिरसागंज में बनाए गए हैं, प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है, हर क्लास रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां से परीक्षार्थियों की प्रत्येक गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाएगा, जिससे परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ से संपन्न कराया जाएगा, जिलाधिकारी ने कहा कि कक्ष निरीक्षकों की इसमें जिम्मेदारी ज्यादा है, सभी कक्ष निरीक्षक अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें, सभी जोनल मजिस्ट्रेट सभी केंद्रों पर भ्रमणशील रहेंगे, अगर कोई भी परीक्षार्थी के पास से कोई गलत सामग्री पाई गई, तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है, जिससे आपात स्थितियों से निपटा जा सके, इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में बनाए गए 18 परीक्षा केंद्रों को भली-भांति चेक कर लें, किसी प्रकार की कोई चूक बर्दाश्त नहीं होगी, इसलिए इस व्यवस्था में लगे सभी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता के साथ करें, इस दौरान कैसे चेकिंग करेंगे इसका एक डेमो में प्रस्तुत किया गया, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विशु राजा अपर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक संगीता गौतम, एसपी सिटी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24