Loading...

जिला अधिकारी रमेश रंजन ने ग्राम पंचायत दौकेली मे बाजरा फसल की कॉप्ट कटिंग कराकर फसल की उपज का लगाया सकीट अनुमान

Gargachary Times 11 October 2025, 19:57 243 views
Firozabad
जिला अधिकारी रमेश रंजन ने ग्राम पंचायत दौकेली मे बाजरा फसल की कॉप्ट कटिंग कराकर फसल की उपज का लगाया सकीट अनुमान
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आज ग्राम पंचायत दोंकेली में बाजरा फसल की क्रॉप कटिंग कराकर फसल की उपज का सटीक अनुमान लगाया, साथ ही मौसम, मिट्टी, किस्म और प्रबंधन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया, इस दौरान उन्होंने त्रिभुजाकार भाग में फसल कटाई कराकर देखा की प्रथम प्रयोग में 15.40 किलोग्राम तथा द्वितीय प्रयोग में 15. 8 किलोग्राम बाजरा की प्राप्ति हुई, इस तरह औसत उपज प्रति हेक्टेयर 15 कुंतल आकी गई, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में औसत उपज से अधिक है यह वृद्धि किसानो की उन्नत कृषि पद्धतियों, वर्षा जल संरक्षण एवं सरकारी योजनाओ जैसे प्रधानमंत्री स्वास्थ्य कार्ड एवं मृदा के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है, जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित किसान कपूर चंद और ग्राम प्रधान से वार्ता भी की, साथ ही उन्होंने इस वार्ता के दौरान उपस्थित किसानों और ग्राम प्रधान से यहां उगाई जाने वाली फसलों के विषय में विस्तृत चर्चा करने के साथ-साथ उनके विक्रय और मूल्य के संबंध में भी जानकारी ली, इस दौरान तहसीलदार सदर अजय कुमार बीमा कंपनी के मनोज कुमार, कानूनगो, लेखपाल तथा किसान उपस्थित रहे।
Follow Samachar24