Loading...

मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत स्नेहा शर्मा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी

Gargachary Times 11 October 2025, 19:59 300 views
Firozabad
मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत स्नेहा शर्मा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में आज दिनांक 11-10-2025 को थाना सिरसागंज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में डी0पी0एस0 शिकोहाबाद की कक्षा 12 की छात्रा कुमारी स्नेहा शर्मा को “एक दिन की इंस्पेक्टर” बनने का अवसर प्रदान किया गया । एक दिन के लिये थाना प्रभारी बनीं ने स्नेहा शर्मा थाना कार्यालय, ऑफिस का भ्रमण किया सीसीटीएनएस/विवेचना कम्प्यूटर कक्ष, माल खाना, साइबर हैल्प डैस्क कार्यालय, महिला हैल्पडैस्क, महिला सुरक्षा केन्द्र, मेस एवं बैरक आदि का निरीक्षण कर, पुलिस की कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी* *तत्तपश्चात थाना प्रभारी स्नेहा शर्मा द्वारा थाने में बैठकर कई प्रकरणों को सुना तथा तत्काल टीम भेजकर कार्रवाई की । प्रभारी स्नेहा शर्मा द्वारा थाना पुलिस के साथ कस्बा क्षेत्र में वाहन चेकिंग की गई, पैदल गश्त करते हुए अतिक्रमण हटवाया गया व आमजन से जन संवाद भी किया । एक दिन की इंस्पेक्टर” बनी स्नेहा शर्मा ने कहा कि “यह क्षण मेरे लिए गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है । भविष्य में, मैं समाज की सेवा करने और महिलाओं के हक एवं सम्मान के लिए कार्य करने की इच्छा रखती हूं।” साथ ही मिशन शक्ति के तीन प्रमुख बिंदु नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और नारी सम्मान को रेखांकित करते हुए उन्हेने बताया कि इस प्रकार की पहल से छात्राओं व महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत होगा और उन्हें समाज में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी ।
Follow Samachar24