नैनो उर्वरक की बिक्री बढ़ाने पर हुआ मंथन
Gargachary Times
24 July 2025, 21:56
31 views
Mathura
मथुरा। इफको नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी आधारित बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सभागार कक्ष, जिला सहकारी बैंक मथुरा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर एवं विशिष्ठ अतिथि संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता आगरा मंडल आगरा, आदित्य कुमार दुबे, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, विवेक कुमार कौशल, सीईओ दमन लाल शर्मा, डीजीएम सुमित कुमार शर्मा, जिला प्रबंधक पीसीएफ, समस्त जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक, सहायक विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी, इफको वरिष्ठ प्रबंधक आगरा मंडल डॉ. प्रहलाद सिंह एवं इफको क्षेत्र प्रबंधक सतबीर सिंह रहे। कार्यक्रम में उप क्षेत्र प्रबंधक इफको मथुरा द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारी व जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उप क्षेत्र प्रबंधक के द्वारा सभी शाखा प्रबंधकों एवं उपस्थित अधिकारियों को नैनो यूरिया व नैनो डीएपी कि आगामी सेल के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने सभी को नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की बिक्री बढ़ने को लेकर बात की गई। उनके द्वारा बताया गया कि किसानों को दानेदार डीएपी यूरिया के वैकल्पिक उर्वरक जो कि इफको द्वारा नैनो टेक्नोलॉजी से तैयार किए गए इफको नैनो यूरिया, इफको नैनो डीएपी के विषय में विस्तार से जानकारी देकर संतुष्ट करे उसके पश्चात ही किसान को बिक्री करे साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि यह उर्वरक मृदा की सुरक्षा के साथ साथ हमारे वायुमंडल, पर्यावरण को सुरक्षित रखेगा और विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो रही हैं इसके प्रयोग से उसकी भी रोकथाम होगी। इफको उत्पादों पर मिलने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगरके द्वारा इफको के प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए सभी को प्रोत्साहित किया और उनको इफको उप क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेशानुसार जिले की बिक्री बढ़ने में सहायता करने की अपील की। कार्यक्रम में लगभग 40 से 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम में एमडीई कुलदीप चतुर्वेदी की उपस्थिति प्रार्थनीय रही।