थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की गयी मोटर साइकिल को अभियुक्त की निशादेही से किया बरामद
Gargachary Times
11 October 2025, 20:01
129 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व थाना रसूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 411/25 से सम्बन्धित अभियुक्त साहिल उर्फ सोहेल पुत्र साहिद का मा0 न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड स्वीकृत करा कर अभियुक्त की निशादेही मोतीनगर भट्टे के पास नयी प्लाटिंग के पास से चोरी की गयी मोटर साइकिल हिरो सुपर सप्लेंडर को बरामद किया गया है । उक्त मोटर साइकिल को अभियुक्त साहिल उर्फ सोहेल उपरोक्त द्वारा दिनांक 12/13.09.2025 की रात्रि में जाटवपुरी के पास से चोरी कर मोतीनगर भट्टे के पास छिपा दिया गया था । उपरोक्त मु0अ0सं0 411/25 मे बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बी.एन.एस की बढोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।