राया नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की बेशर्मी, पक्की सड़क तोड़कर बहाया जा रहा पोखरे का गंदा पानी
Gargachary Times
12 October 2025, 22:38
161 views
Mathura
नगर पंचायत राया में अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से भारी वित्तीय अनियमितताएँ सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार, गोपाल बाग पोखरा का गंदा व अत्यधिक दूषित पानी रेतिया बाजार राया की पक्की आर.सी.सी. सड़क को तोड़कर पाइपलाइन के माध्यम से बहाया जा रहा है।
यह कार्य बिना किसी शासन स्वीकृति, तकनीकी अनुमति या वैध योजना के कराया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कार्य सरकारी धन की खुली बर्बादी और भ्रष्टाचार का जीवंत उदाहरण है।
इस अवैध कार्य से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और स्वास्थ्य संकट गहराता जा रहा है। नागरिकों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है।
शिकायतकर्ता अमित अग्रवाल (राया, मथुरा) के अनुसार, “नगर पंचायत राया के अधिकारी व कर्मचारी शासनादेशों की पूर्ण अवहेलना करते हुए अवैध रूप से यह कार्य करा रहे हैं। इस संबंध में कार्य स्थल की लोकेशन और फोटोग्राफिक साक्ष्य प्रशासन को सौंपे जा चुके हैं।”
स्थानीय जनता ने जिलाधिकारी मथुरा से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएँ