Loading...

जिलाधिकारी और वारिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का भ्रमणशील रहते हुए जायजा लिया

Gargachary Times 12 October 2025, 22:39 291 views
Firozabad
जिलाधिकारी  और वारिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का भ्रमणशील रहते हुए जायजा लिया
जिलाअधिकारी रमेश रंजन और बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जनपद के विभिन्न केंद्रो पर संचालित की जा रही पीसी एस परीक्षा की व्यवस्थाओं का प्रमणशील रहते हुए परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया . इस क्रम में वह पीडीजैन इंटर कॉलेज गए, जहां पर उन्होंने छात्रों को प्रवेश के दौरान ली जा रही चेकिंग और यहां लगे सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम इत्यादि को भी देखा और उन्होंने वहां व्यवस्थाओं में लगे कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए की, परीक्षा के दौरान सदैव सतर्क रहें, इसके बाद वह दाऊ दयाल गर्ल्स कॉलेज गए, जहां पर भी उन्होंने परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक जांच और कंट्रोल रूम को देखा, साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया की परीक्षा में लगे अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति अंदर प्रवेश करने न पाए, इसके अलावा जिलाधिकारी और वारिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिरसागंज स्थित गिरधारी इंटर कॉलेज भी गए, वहां पर उन्होंने कंट्रोल रूम के देखने के साथ-साथ विभिन्न कक्षाओं में जाकर व्यवस्थाओं को देखा
Follow Samachar24