थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
12 October 2025, 22:39
194 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त कृष्णकान्त पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम वाजिदपुर कुतुकपुर थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर सहित ग्राम वाजिदपुर कुतुकपुर से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त कृष्णकान्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना लाइनपार पर मु0अ0सं0 289/2025 धारा 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।