Loading...

एसओजी टीम व थाना मगोर्रा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतर्राज्यीय चोर किए गिरफ्तार

Gargachary Times 12 October 2025, 22:42 247 views
Mathura
एसओजी टीम व थाना मगोर्रा पुलिस ने मुठभेड़  के दौरान अंतर्राज्यीय चोर किए गिरफ्तार
मथुरा जनपद में थाना मगोर्रा पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 07 अन्तर्राज्य शातिर लुटेरे/चोर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड के दौरान 4 बदमाशो के पैर में गोली लगने से घायल हुए। जिसके कब्जे से करीब तीन लाख रुपए बरामद किए । जो चोरी के सामान बेचने की रकम थी । तथा भारी मात्रा में असलाह कारतूस बरामद किए । पुलिस के दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगण अवैध असलाहो से लैस होकर गंगा जल परियोजना के लिए गाँव देहात क्षेत्र बिछाई जा रही पाईप लाईन के पाईपो को चोरी करके सस्ते दामो में बेच देते थे । और उससे प्राप्त नगदी को आपस में बांट लेते थे । अभियुक्तगणों ने दिनाँक 16-08-2025 को APCO PKG-1 कम्पनी के ग्राम नगला देविया भाग बछगांव में बिछाने के लिए रखे गये पाईपो को चोरी कर लिया था । गिरफ्तार अभियुक्तगण कुर्सेद उर्फ धोनू पुत्र सत्तार निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष सोराब उर्फ राजा पुत्र रुस्तम निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा उम्र करीब 55 वर्ष । आरिफ पुत्र मुद्दीन निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा उम्र करीब 35 वर्ष । तौफीक पुत्र जफरुद्दीन निवासी निम्बाहेडी थाना टपुकडा जनपद खैरथल राजस्थान उम्र करीब 30 वर्ष । भिक्की पुत्र रसूला निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष । मनीष पुत्र शरीफ खान निवासी लौहरवाडी थाना सदर जनपद अलवर राजस्थान उम्र करीब 25 वर्ष। यादवेन्द्र उर्फ यश पुत्र रमेश सिंह निवासी 221 प्रताप विहार नांगलोई थाना अमन विहार दिल्ली उम्र करीब 35 वर्ष है। जिन्हें मथुरा सौंख रोड से साहिब बंदगी संत आश्रम की ओर जाने वाले रास्ते पर थाना क्षेत्र मगोर्रा जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया गया ।
Follow Samachar24