शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षर विभाग भारत सरकार के द्वारा अटल इनोवेशन मिशन
Gargachary Times
13 October 2025, 21:25
157 views
Firozabad
शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, भारत सरकार के द्वारा अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के सहयोग से Viksit Bharat Buildathon 2025’’ के अन्तर्गत आज दिनांक 13 अक्टूबर, 2025 को जनपद फिरोजाबाद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत जैसे विषयों पर विचार करने, योजना बनाने तथा प्रोटोटाइप बनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सजीव प्रसारण वेबीनार/यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से आज किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा 04 विषयों आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत जैसे विषयों पर अपने विचार/प्रोटोटाइप/मॉडल प्रदर्शित किये गये।‘‘Viksit Bharat Buildathon 2025’’ के माध्यम से छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की विकासात्मक प्राथमिकताओं के साथ अपनी रचनात्मक ऊर्जा को संरेखित करने के लिए प्रेरित किया जायेगा।