Loading...

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री द्वारा वैश्य समाज पर की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में

Gargachary Times 25 July 2025, 18:28 73 views
Mathura
उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री द्वारा वैश्य समाज पर की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में
विगत दिवस उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री द्वारा वैश्य समाज के प्रति की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी से सम्पूर्ण वैश्य समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है। यह टिप्पणी केवल वैश्य समाज का ही नहीं, बल्कि उस पूरे भारतीय सांस्कृतिक ताने-बाने का अपमान है, जिसमें हर वर्ग का सम्मान सर्वोपरि माना गया है। ज्ञातव्य हो कि वैश्य समाज देश का सर्वाधिक राजस्व देने वाला वर्ग है, जिसने सदैव सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अभूतपूर्व योगदान दिया है। भारत माता पर जब-जब संकट आया, इस समाज ने तन, मन, धन से बढ़-चढ़कर योगदान देकर देश को मजबूती प्रदान की है। कोरोना काल में भी वैश्य समाज ने बिना किसी भेदभाव के असहायों की सहायता की और समाज की सेवा में तन-मन-धन से समर्पित रहा। इतना ही नहीं, यह वही वैश्य समाज है जो जनसंघ के समय से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी का स्थायी, परंपरागत और निष्ठावान मतदाता रहा है। राष्ट्रभक्ति एवं संगठन निर्माण में भी इस समाज का योगदान अविस्मरणीय रहा है – चाहे वह आर. एस. एस. के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में सर्वाधिक योगदान हो या भाजपा की चुनावी और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका। भारतीय वैश्य महासभा , भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश के सम्मानित एवं कर्मठ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से यह दृढ़ आग्रह करते हैं कि: ऐसे मंत्री, जिन्होंने पूरे वैश्य समाज को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए, ताकि समाज की गरिमा एवं मान-सम्मान की रक्षा हो सके और पार्टी की परंपरागत निष्ठावान समर्थक शक्ति का विश्वास बहाल रह सके। वैश्य समाज का अपमान किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। समाज की भावनाओं का सम्मान रखते हुए त्वरित व कठोर कार्रवाई की अपेक्षा है। उत्तर प्रदेश मा मंत्री ए के शर्मा जी द्वारा दिया गया बयान बहुत ही अशोभनीय है एक पूरे समाज के प्रति ऐसी सोच उन्होंने जो बनाई है बहुत ही अमर्यादित है जब कि वह एक is अधिकारी हैं उनकी मानसिकता यह दर्शाती है एक पूरे वैश्य समाज के प्रति नजरिया क्या है वो कहना क्या चाहते हैं कि वैश्य समाज इस प्रकार की हरकत करता है जो कि उन्होंने ने बोला एके मिश्रा जी 99/प्रतिशत वैश्य समाज तन मन धन से सपोट करता है जो कि GST देने में सबसे बढ़ी इकाई वैश्य समाज है शायद आपको जानकारी होगी जो मंत्रालय आपके पास है जिसकी पूर्ति वैश्य समाज करता है वैश्य समाज वो धुरी है जो कि आर्थिक स्थिति सही से चला रहा है वैश्य समाज देश की समृद्धि के लिए कार्य करता है देश में कोई भी संकट आया उस समय पूरे जोश के साथ हर समाज के साथ खड़ा रहा है आपकी ये सोच बहुत ही निंदनीय है इसलिए आपको संपूर्ण वैश्य समाज से माफी मांगनी होगी अन्यथा देश भर में भारतीय वैश्य महासभा देश भर में धरना प्रदर्शनआंदोलन कर ने को बाध्य होगी क्यों कि आप चुनाव मैदान में नहीं गए उत्तर प्रदेश में 200 सीटे ऐसी हैं जो लकि किसी का खेल बिगाड़ सकती हैं बना सकती हैं आप मा मंत्री जी हैं आप के मुख से ऐसे शब्दों का प्रयोग संपूर्ण वैश्य समाज ग्लानि पैदा कर रहा है प्रेस वार्ता के दौरान निम्न लोग मौजूद रहे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राम किशनअग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव कमल किशोर वाष्र्णेय, राष्ट्रीय सदस्य महेश अग्रवाल, जिला प्रभारी ऋषि गुप्ता अशोक खंडेलवाल ,सुशील वार्ष्णेयप, राष्ट्रीय महासचिव, राजेंद्र खंडेलवाल, , पंकज गुप्ता , विनोद कुमार मित्तल, दीपक गोयल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24