Loading...

थाना पचोखरा पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तगणों को चोरी की 07 मोटर साइकिल व अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 13 October 2025, 21:27 192 views
Firozabad
थाना पचोखरा पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तगणों को चोरी की 07 मोटर साइकिल व अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना पचोखरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12-10-2025 की रात्रि में अभियुक्तगण 1.गौरव पुत्र राजकुमार निवासी एटा रोड़ शिवनगर फिरोजाबाद, 2. गुड्डू खान पुत्र वासुअली निवासी मोहम्मदी थाना रजावली जिला फिरोजाबाद, 3. राजा पुत्र वासुअली निवासी मोहम्मदी थाना रजावली जिला फिरोजाबाद को चोरी की 07 अदद मोटर साइकिल व एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के बरामद किया गया है । अभियुक्तगणों के विरूध्द गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना पचोखरा पर मु0अ0सं0 194/2025 धारा 35/106 बीएनएसएस व 317(2)/317(5)/318(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24