शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा विस्फोटक / ज्वलनशील पदार्थ सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
Gargachary Times
13 October 2025, 21:28
226 views
Firozabad
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में आगामी त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत पटाखों के अवैध निर्माण व भंडारण करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा पटाखा निर्माण हेतु प्रयुक्त की जाने वाले विस्फोटक सामग्री / भंडारण करने वाले दो भाईयो के घर व दुकान पर भारी मात्रा मे विस्फोटक पदार्थ रखा होने की मुखबिर खास की सूचना पर दो अभियुक्तों 1-. अंकित पुत्र स्व0 राकेश निवासी रहटगली के सामने बडा बाजार कस्बा व थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 40 वर्ष 2. वत्सल पुत्र स्व0 दिनेश निवासी रहटगली के सामने बडा बाजार कस्वा व थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 30 वर्ष को दुकान अभियुक्तगण बडा बाजार मिश्राना मोहल्ला कस्बा व थाना शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के कब्जे से 06 क्विंटल ज्वलनशील / विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया । इस घटना के सम्बन्ध मे थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 703/25 धारा 5/6 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।