पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, आनलाइन आर्डर करके मंगाया था जहर, दही में मिलाकर पिलाया, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
25 July 2025, 18:29
101 views
Firozabad
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उलाऊ में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दही में जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच पड़ताल में मामला सामने आया। जिसमें पुलिस ने दोनां आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उलाऊ निवासी रामढकेली ने टूंडला थाने में 24 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बेटे सुनील की मौत के लिए उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। एसपी सिटी ने बताया कि वादिया के बेटे सुनील कुमार को उसकी पत्नी शशि ने अपने प्रेमी यादवेंद्र पुत्र मनोज कुमार निवासी उलाऊ के साथ मिलकर षड़यंत्र के तहत जहरीला पदार्थ खिला दिया था, जिसमें उसकी तबियत बिगड़ गई थी। 12 मई को सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत में थोड़ा सुधार होने पर परिजन अस्पताल से उसे घर ले गए थे। जहां पत्नी ने दोबारा उसे दही में जहर दे दिया, जिसके बाद 14 मई को उसकी मृत्यु हो गई थी। युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बाद में शिकायत मिलने पर पुलिस न जांच पड़ताल की तो पता चला कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की जहर देकर हत्या की है। एसपी सिटी ने बताया कि विगत एक साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी ने पति को मारने के लिए आनलाइन सल्फास मंगाया था, जिसे पति को दही में मिलाकर खिला दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।