Loading...

मथुरा में दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही लगातार जारी

Gargachary Times 14 October 2025, 19:51 141 views
Mathura
मथुरा में दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही लगातार जारी
आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत मथुरा जनपद में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा अभियान चला कर कुल 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। स्थानीय पुलिस बल के साथ गांव हाथिया पर संचालित डेयरी पर छापा डाला गया, छापामार कार्यवाही के दौरान उक्त प्रतिष्ठान में स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइण्ड पामोलीन ऑयल, चूना एवं साइट्रिक एसिड का प्रयोग कर पनीर का निर्माण करते हुए पाया गया। प्रतिष्ठान से पनीर के दो, रिफाइण्ड पामोलीन ऑयल का एक नमूना, सफेद घोल का एक नमूना एवं साइट्रिक एसिड का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा लगभग 1,40,000/- रू0 का 400 कि0ग्रा0 पनीर एवं पनीर निर्माण में प्रयुक्त किये जा रहे अपमिश्रक 11200/- रूपये मूल्य का 60 लीटर रिफाइण्ड पामोलीन ऑयल, 2000/- रू0 का 20 कि0ग्रा0 चूना घोल, 3000/- रू0 का 30 लीटर साइट्रिक एसिड को मौके पर जब्त कर खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में सौंपा गया तथा सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध थाना बरसाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। इसके अतिरिक्त ओल से खोआ का एक नमूना, ए0टी0वी0 के पास स्थित ऑयल मिल से सरसों के तेल के तीन एवं मिल्क केक का एक नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह, राम नरेश, जितेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, अरुण कुमार, मोहर सिंह कुशवाह, भरत सिंह एवं धर्मेन्द्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। समस्त डेयरी संचालकों/विनिर्माताओं को निर्देशित किया जाता है कि डेयरी उत्पादों के निर्माण में शुद्ध व गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का प्रयोग कर स्वच्छ तथा स्वास्थ्यकर दशाओं में ही खाद्य पदार्थ का निर्माण करें। यदि कोई भी डेयरी उत्पाद खोआ, पनीर, घी आदि का विनिर्माता रिफायण्ड ऑयल या अन्य किसी अपमिश्रक का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही की जायेगी।
Follow Samachar24