Loading...

जिलाअधिकारी रमेश रंजन ने भूमि अधिग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा

Gargachary Times 14 October 2025, 19:52 217 views
Firozabad
जिलाअधिकारी रमेश रंजन ने भूमि अधिग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा जनपद में औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया कार्यान्वित की जा रही है, इसी क्रम में शिकोहाबाद और सिरसागंज तहसील में भी यूपीसीडा औद्योगिक विकास हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, इसी क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने यहां पर भूमि अधिग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया, यहां जिलाधिकारी को अवगत कराया गया की 97 प्रतिशत भूमि का बैनामा हो चुका है, जबकि 3 प्रतिशत का बैनामा करना अभी शेष है, जिलाधिकारी ने उपस्थित बैनामा न कराने वाले कास्तकारो से वार्ता की, जिसमें कुल 19 कास्तकार शामिल थे, जिलाधिकारी ने उन कारणों को जाना जिसकी वजह से उनकी भूमिका बैनामा नहीं हो सका है, जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि इनमें से पांच ऐसे कास्तकार हैं, जिनमें मामले कोर्ट में चल रहे हैं, जबकि कुछ लोगों के आईडी पहचान पत्र में दिक्कत है, जिलाधिकारी ने सभी कास्तकारों से वार्ता की और उन्हें भरोसा जलाया कि जल्दी उनके मामलों का निस्तारण कर उनकी भूमि का भी बैनामा कराया जाएगा, उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनकी समस्याओं को शीघ्र दूर किया जाए और यहां पर औद्योगिक विकास की प्रक्रिया को गति प्रदान कर उन क्षेत्रों को औद्योगिक दृष्टि से संपन्न और रोजगारपरक बनाया जा सके, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम, तहसीलदार इत्यादि आदि अधिकारीगढ़ उपस्थित रहें।
Follow Samachar24