Loading...

नगला खंगर पुलिस द्वारा आयुध अधिनियम के अभियोगों से सम्बन्धित 99 माल का किया नियमानुसार विनष्टीकरण

Gargachary Times 14 October 2025, 19:54 130 views
Firozabad
नगला खंगर पुलिस द्वारा आयुध अधिनियम के अभियोगों से सम्बन्धित 99 माल का किया नियमानुसार विनष्टीकरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में थानों पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित माल मुकदमातों के निस्तारण / विनष्टीकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण / नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 14-10-2025 को थाना नगला खंगर पुलिस टीम द्वारा थाना नगला खंगर पर पंजीकृत आयुध अधिनियम से सम्बन्धित कुल 99 माल का माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सिरसागंज, क्षेत्राधिकारी सिरसागंज, प्रभारी निरीक्षक थाना नगला खंगर व हैड मोहर्रिर नगला खंगर की उपस्थिति में माल निस्तारण/ विनष्टीकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी / फोटोग्राफी कराकर नियमानुसार निस्तारण / विनष्टीकरण किया गया है ।
Follow Samachar24