Loading...

मारपीट कर मकान पर कब्जा करने वाले 02 वाँछित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 14 October 2025, 20:17 95 views
Firozabad
मारपीट कर मकान पर कब्जा करने वाले 02 वाँछित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
वादी की पत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने तथा घर की दीवार तोड कर गेट लगा कर कब्जा करने व घर में रखा सामान तोड देने के सम्बन्ध में थाना एका पर मु0अ0सं0 276/25 धारा 115(2)/352/351(2)/324(4)/329(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना एका पर टीम गठित कर अभियुक्तगण की गिरफ्तार हेतू प्रयास किये जा रहे थे । गठित टीम द्वारा अभियुक्तगण को गिरफ्तारी करने हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी । दिनांक 14-10-2025 को थाना एका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 1.रमेशचन्द्र पुत्र महाराज सिंह 2. विजय कुमार पुत्र रमेशचन्द्र को जेडाझाल पुल थानाक्षेत्र एका से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24