Loading...

फरीदा बांगर में बिजली की लो वोल्टेज समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Gargachary Times 25 July 2025, 18:32 357 views
Bulandshahr
फरीदा बांगर में बिजली की लो वोल्टेज समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
ऊंचागांव विकासखंड क्षेत्र के गांव फरीदा बांगर में बिजली संकट से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों से गांव में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आने पर भी लो वोल्टेज की समस्या से पंखे और कुलर नहीं चल पाते। शाम होते ही गांव का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब जाता है। लो वोल्टेज के कारण हैंडपंप से पानी निकालना मुश्किल हो जाता है। मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी सुविधाएं भी बाधित हैं। रात मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। प्रदर्शन में ग्रामीण सतीश चंद, त्रिलोक चंद, राजू, बबली, राजकुमार उर्फ भोलू, धर्मवीर सिंह, ललित कुमार, शरण दास, यशपाल, रामकुमार, बीरपाल, रमेश, अनीत , रामकुमार सिंह, मदन, शीला देवी, सावित्री, राजेंद्री, जावित्री, सुनीता, कुंती, मुन्नी, ललिता, कोमल सहित ग्रामीणों का आरोप है, कि बिजली विभाग की लापरवाही से समस्या गंभीर बनी हुई है। ट्रासंफार्मर की खराबी और मरम्मत देरी से स्थिति बिगड़ी है। बार बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बिजली लो वोल्टेज की समस्या को लेकर दौलतपुर कला विद्युत उपकेन्द्र पर प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। वर्जन: जब इस संबंध में जूनियर इंजीनियर पीयूष कुमार से फोन द्वारा संपर्क किया गया तो नेटवर्क समस्या के चलते संपर्क नहीं हो सका।
Follow Samachar24