Loading...

उज्जवला लाभार्थियों को दिपावली के शुभ अवसर पर नि : शुल्क सिलेण्डर सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारभ

Gargachary Times 15 October 2025, 21:24 269 views
Firozabad
उज्जवला लाभार्थियों को दिपावली के शुभ अवसर पर नि : शुल्क सिलेण्डर सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारभ
मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा दिनांक-15.10.2025 को पूर्वान्हः 11.00 बजे से लोकभवन सभागार लखनऊ से वर्चुअल संवाद के माध्यम से उज्ज्वला लाभार्थियों को दिपावली के शुभ अवसर पर निःषुल्क सिलेण्डर रिफिल के सापेक्ष सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है। उक्त संदर्भ में जनपद स्तर पर एन0आई0सी0 विकास भवन फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मा0 महापौर श्रीमती कामिनी राठौर , श्री विषु राजा अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) फिरोजाबाद तथा श्री मनोज गहराना क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नगर क्षेत्र-फिरोजाबाद, श्री सुषील कुमार तिवारी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सदर, श्री अरविन्द सिंह पूर्ति निरीक्षक टूण्डला, श्री अनिल कुमार पूर्ति निरीक्षक जसराना, श्री आनन्द कुमार गौतम पूर्ति निरीक्षक सिरसागंज, श्रीमती संगीता सिंह पूर्ति निरीक्षक षिकोहाबाद उपस्थित हुये। प्रष्नगत उज्ज्वला योजना का मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा लोकभवन लखनऊ सें वर्चुअल संवाद के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होने के उपरान्त मा0 महापौर श्रीमती कामिनी राठौर द्वारा उज्ज्वला लभार्थियो का सब्सिडी चैक का वितरण किया गया तथा उपरोक्त योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर,2025 से दिसम्बर,2025 तथा द्वितीय चरण में जनवरी, 2026 से मार्च, 2026 तक लाभार्थियो को पूर्णतया निःशुल्क एल०पी०जी० गैस सिलेण्डर रिफिल वितरण के सम्बन्ध बताया गया है और इसके सम्बन्ध में उज्जवला लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेण्डर वितरण हेतु निम्न व्यवस्था दी गयी है जो कि निम्नवत हैः- 01. जनपद फिरोजाबाद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत प्रचलित कुल 2,32,434(दो लाख बत्तीस हजार चार सौ चौतीस) परिवारों को इस योजना के तहत आच्छादित किया जाएगा। इनमें से सर्वप्रथम आधार प्रमाणित 1,76,088 उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया जाएगा। तदोपरान्त जैसे-जैसे लाभार्थियों के आधार प्रमाणित होते जायेगें उसी क्रम में उन्हें उक्त योजनान्तर्गत आच्छादित करते हुए निःशुल्क सिलेण्डर का वितरण किया जाएगा। 02. योजनान्तर्गत लाभार्थी अपने स्तर से सम्बन्धित एजेंसी से प्रचलित उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.2 कि०ग्रा० का सिलेण्डर रिफिल प्राप्त करेगा, तदोपरान्त योजनान्तर्गत दिये जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खाते में ऑयल कम्पनियों द्वारा अन्तरित की जायेगी। 03. ऑयल कम्पनियों द्वारा जनपद-फिरोजाबाद में प्रचलित कुल 2,32,434 उज्जवला लाभार्थियों के सापेक्ष 1,76,088 (एक लाख छियत्तर हजार अठ्ठासी) लाभार्थियों का गैस वितरको के माध्यम से आधार प्रमाणन कराया गया है। शेष लाभार्थियों का आधार प्रमाणन ऑयल कम्पनियों द्वारा गैस एजेंसी वितरको के माध्यम से अभियान चलाकर सुनिश्चित कराया जाएगा। 04. ऐसे लाभार्थी जिनके आधार प्रमाणित नहीं हुए हैं, की सूची जनपदीय बिक्री अधिकारियों द्वारा एल०पी०जी० वितरकों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस हेतु जनपद स्तर पर ऑयल कम्पनियों के बिक्री अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों की बैठक आहूत कर, उन्हें योजना तथा अवशेष लाभार्थियों के आधार प्रमाणन के सम्बन्ध में विस्तृत तौर पर अवगत कराया जाएगा। 05. ऑयल कम्पनियों द्वारा गैस एजेंसियो(एल०पी०जी० वितरको) के माध्यम से निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल योजना के सम्बन्ध में आमजनमानस की सुविधा हेतु फ्लैक्सी बोर्ड आदि लगवाए जाएंगे। उज्ज्वला लाभार्थियों को टेलीफोन कर, हॉकर्स तथा उनके मोबाइल नम्बर पर एस०एम०एस० के माध्यम से अवगत कराया जाएंगा।
Follow Samachar24