जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की कार्यशाला का आयोजन
Gargachary Times
15 October 2025, 21:24
117 views
Firozabad
पंचायती राज विभाग द्वारा होटल पैराडोर में किया गया, यह कार्यशाला 2 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य वर्ष 2026-27 की सहकारी पंचायत विकास योजना एवं वार्षिक कार्य योजना तैयार करने हेतु एलएसडीजी की 9 थीम एवं फ्लेगशिप योजना से संबंधित था, इस बैठक में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने भी प्रतिभाग किया, इस कार्यालय में जिलाधिकारी ने बोलते हुए कहा कि पंचायत अगर सशक्त होंगी, तो देश सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा, सभी पंचायत अधिकारी इस बात को ध्यान में रखें की पंचायत भवन आपके लिए मंदिर के समान है, इसलिए जरूरी है कि यह पंचायत भवन समय से खुले और यहां पर आप सब शासन की योजनाओं की जानकारी सामान्य जन को अवगत कराऐं, इन पंचायत भवनों में निरंतरता के साथ बैठक इत्यादि होती रहें, तभी इसकी सार्थकता है, आप सब जो भी विकासात्मक कार्य कराऐं उसमें पर्यावरण संरक्षण का अवश्य ध्यान रखें, सबसे बड़ी बात है कि आपके द्वारा जो भी आधारभूत संरचना का निर्माण हो, वह मजबूत हो और टिकाऊ हो, यहां से जाने के बाद आप सब यह है कोशिश करें कि एक नई ऊर्जा और नए उद्देश्य के साथ अपने कार्यों को संपादित करें, क्योंकि आपके कार्य समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाएंगे, इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत के सशक्तिकरण के माध्यम से सामान्यजन का सशक्तिकरण करना और इसके लिए आप सभी उपस्थित ग्राम सचिव एक सशक्त माध्यम बन सकते हैं, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, परियोजना निदेशक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी आदि अधिकारी उपस्थित रहें।