जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा जिले की पर्यटन निर्माणअधीन परियोजनाओं का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ किया
Gargachary Times
15 October 2025, 21:25
169 views
Firozabad
इसमें सर्वप्रथम वह ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम का निरीक्षण करने गए यह परियोजना लगभग 47.47 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है, इस परियोजना के तहत एक ऑडिटोरियम हॉल, बहुउद्देशीय हाल, प्रदर्शनी कक्ष, कार्यशाला क्षेत्र, वॉच टॉपर, ओपन एयर थिएटर इत्यादि का निर्माण कराया जा रहा है, इस संपूर्ण परियोजना का उद्देश्य कांच उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाना है, साथ ही साथ जनपद में पर्यटन का एक नया आयाम विकसित करना है, जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि यहां पर बनाया जा रहा ऑडिटोरियम हॉल 450 व्यक्तियों की क्षमता वाला है जबकि बहुउद्देशीय हॉल डेढ़ सौ व्यक्तियों की क्षमता वाला है, यहां पर बन रहा प्रदर्शनी कक्ष कांच उत्पादों की प्रदर्शनी हेतु है, जबकि वाच टावर आकर्षक दृश्य हेतु है, जिलाधिकारी यहां पर चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति से अत्यंत नाराज दिखें, उन्होंने
कांट्रेक्टर को सख्त शब्दों में चेतावनी दि की यदि कार्य सही समय पर पूर्ण नहीं हुआ तो कार्य से अलग कर दिया जाएगा, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यहां पर लोकल मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए, बाहरी मजदूरों से कम काम कराया जाए, ताकि काम में तेजी लाई जा सके और कार्य समय पर पूर्ण हो सके, जिलाधिकारी ने यहां निर्माण किए जा रहे हैं प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता और उसकी प्रगति को देखा, इसके पश्चात जिलाधिकारी नीम करोरी बाबा धाम के परिसर में बन रहे बहुउद्देशीय हाल और वहां निर्मित किया जा रहे गैलरी का निरीक्षण करने गए, यहां जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि इस कार्य को जनवरी 2026 तक पूरा करना है, परंतु इसका 70% कार्य
पूर्ण हो चुका है, जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा नीम करोरी की 125वीं जयंती 28 नवंबर को मनाई जानी है, उससे पहले हम कोशिश करेंगे कि हम इस संपूर्ण भवन को पूर्ण कर लें, जिसमें बाबा की जयंती भव्यतम रूप से आयोजित की जा सके, यह संपूर्ण भवन 865.65 लाख की लागत से निर्मित किया जा रहा है, जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर नवंबर तक कार्य पूर्ण करने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए, साथ ही साथ वहां कार्यरत इंजीनियर को निर्देशित किया कि यहां पर लगातार उपस्थित रहकर कार्य को पूर्ण कराये।