Loading...

एक दिवसीय निः शुल्क पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया

Gargachary Times 15 October 2025, 21:26 187 views
Firozabad
एक दिवसीय निः शुल्क पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया
महात्मा गांधी बालिका (पी0जी0) कॉलेज, फिरोजाबाद में जिला सेवायोजन कार्यालय, एवं महात्मा गांधी बालिका (पी0जी0) कॉलेज, फिरोजाबाद के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय निःशुल्क पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन श्री मनीष असीजा जी, माननीय विधायक फिरोजाबाद द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कामिनी राठौर माननीया महापौर. नगर निगम, फिरोजाबाद उपस्थित रही। मा0 विधायक जी एवं मा0 महापौर ने अपने-अपने सम्बोधन में जिला सेवायोजन कार्यालय, फिरोजाबाद द्वारा कॉलेज स्तर पर रोजगार मेला आयोजित कराने की सराहना करते हुए प्रतिभागी नियोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही प्रतिभागी बेरोजगार अभ्यर्थियों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। उक्त रोजगार मेले में 13 नियोजकों द्वारा प्रतिभागी 578 बेरोजगार अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर कुल 259 बेरोजगार छा़त्राओं का अन्तिम रूप से इण्टरव्यू के लिए चयन किया गया। उक्त मेले में खुशबू शाक्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, फिरोजाबाद ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। प्रो0 प्रियदर्शनी, प्राचार्या, महात्मा गांधी बालिका (पी0जी0) कॉलेज, फिरोजाबाद ने समय-समय पर आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की जानकारी प्रदान की एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मेले का समापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महात्मा गांधी बालिका (पी0जी0) कॉलेज एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, फिरोजाबाद के समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Follow Samachar24