Loading...

थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस सहित 01 गैगस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 15 October 2025, 21:26 217 views
Firozabad
थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस सहित 01 गैगस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.10.2025 को थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा दौराने देख रेख शान्ति व्यवस्था/चैकिंग गैगस्टर अभियुक्त गौरव पुत्र बांके लाल निवासी एलानी नगर गली नं0 1 आसफाबाद थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद को एक अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित नई बस्ती खंजापुर के पास से गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 474/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24