धूमधाम से निकली भागवत शोभायात्रा, भक्ति मेँ भावविभोर हुये श्रद्वालु
Gargachary Times
15 October 2025, 21:30
650 views
Mathura
गोवर्धन चकलेश्वर स्थित श्री राधाबल्लभ मंदिर सौभरि कुंज मेँ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का सुभारम्भ हुआ जहाँ बेंड बाजों की सुर लहरियो पर महिला पुरुष नाचते थिरकते हुये शोभायात्रा मेँ शामिल हुये वहीं कथा व्यास आचार्य पंडित हरप्रसाद शास्त्री जी के साथ श्री श्री 1008 श्री रामलक्षन दास जी महाराज सर पर श्रीमदभागवत रख शोभायात्रा मेँ चल रहे थे.यात्रा का सुभारम्भ राधाबल्लभ मंदिर से शुरू होकर दसविसा दानघाटी बड़ा बाजार होते हुये आश्रम पहुंची, शोभायात्रा मेँ पंडित दिनेश शर्मा सोभाराम शर्मा मुरारी लाल प्रधान जी बी पी शर्मा हरदयाल पहलवान जी अशोक गंगाराम जी प्रहलाद प्रधान शिवदत्त मुकेश पांडेय बांके बिहारी दीनदयाल पत्रकार सियाराम सीताराम सचिव नटवर गयाप्रसाद राजाराम आदि भक्त मौजूद रहे