साइबर अपराधी को 01 लैपटाप व 02 मोबाइल फोन के साथ थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार
Gargachary Times
15 October 2025, 21:31
266 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस/थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा दिनांक 14-10-2025 को मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त धीरज उर्फ लकी पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी नगला उदी, थाना बसईमौ0पुर जनपद फिरोजाबाद को चन्द्रवार किला थाना क्षेत्र बसई मौहम्मदपुर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त धीरज उर्फ लकी उपरोक्त के कब्जे से 01 लैपटाप व 02 मोबाइल फोन मय 03 सिमकार्ड बरामद हुए है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 188/2025 धारा 318(4)बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।