सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंब महिला कल्याण टीम ने ब्रज धाम विद्या मंदिर में छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
Gargachary Times
15 October 2025, 21:32
227 views
Mathura
ब्रज धाम विद्या मंदिर, पाली डूंगरा, सौंख रोड, मथुरा में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान श्मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 'पार्टनर्स फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन एण्ड चिल्ड्रन' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण और सुरक्षा को समर्पित था, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वातेन्द्र और शिक्षकगढ ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया, जो यह दर्शाता है कि शिक्षा संस्थान भी महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हैं। वन स्टॉप सेंटर यूनिट प्रथम मथुरा द्वारा सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों, और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन) और 181 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यकम में लगभग 730 बालक / बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके कानूनी और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाना था। इस पहल से विद्यालय परिसर में जागरूकता का माहौल बना और भविष्य में ऐसे आयोजनों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया। यह कार्यक्रम समाज में महिला सशक्तीकरण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।